एम.वी.एम. स्कूल के विद्यार्थियों ने दर्ज की उल्लेखनीय सफलता:रमाशंकर दुबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के पाँच मेधावी विद्यार्थियों पृथ्वी सोनी, चंद्रशेखर, शुभम मिश्रा, सुमित पटेल एवं आयुष जोशी ने प्रतिष्ठित जी मैं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता। इसके लिए गहन अध्ययन, नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन अत्यंत आवश्यक है। इन विद्यार्थियों ने पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान नियमित कक्षाओं के साथ-साथ अतिरिक्त अभ्यास, मॉक टेस्ट और संदेह समाधान सत्रों में सक्रिय भागीदारी की, जिससे उनका आत्मविश्वास और विषयों पर पकड़ मजबूत हुई।
इस उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अवधारणात्मक रूप से सशक्त बनाया, परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयारी कराई तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया। नियमित टेस्ट श्रृंखला, अतिरिक्त कक्षाएं और निरंतर प्रेरणा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में अग्रसर किया।
विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय प्रतिक्षण प्रतिस्पर्धात्मक एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहता है जिसके परिणास्वरुप प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थीयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उच्च स्तरीय शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रयासरत् रहता है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?