भारतीय किसान यूनियन अराज नैतिक अम्बावता गुट का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भारतीय किसान यूनियन अराज नैतिक अम्बावता गुट के पदाधिकारी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा गया।
जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि ट्रेड डील के विरोध में पूर्वांचल मध्यांचल उ० प्र० तथा देश के दिग्गज किसान नेताओं के साथ में इसका विरोध करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बावता के साथ बातचीत हुई है। इसके विरोध में 16 तारीख को समस्त देशभर में जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देकर इसका विरोध प्रदर्शित किया जाएगा और आने वाले 22 मार्च को एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
पांच सूत्री मांगों में भारत अमेरिका ट्रेड डील व्यापार समझौता, तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, सम्पूर्ण भारत में किसानो का कर्ज माफ किया जाए, उ० प्र० वृद्धा पेंशन 5000 प्रतिमाह किया जाए, शिक्षा व चिकित्सा पूर्णतः निशुल्क किया जाए।
इस मौके पर संत श्यामसुंदर, जिला उपाध्यक्ष सरोज देवी महिला जिला उपाध्यक्ष प्रभा महिला जिला अध्यक्ष राधा देवी, केदार नाथ , सरस्वती, रेनू देवी महिला , हनुमान प्रजापति, नगवा गणेश , परमेश्वर प्रजापति , कमलेश मौर्या , रामदास वहसील , रामधीन ठाकुर , रामचन्द्र कनौजिया , मोहम्मद अनवर खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?