सिलेंडर लीकेज से बड़ा हादसा घर में लगी आग, 4 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- घर में लगी आग से एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर

वैनी (सोनभद्र)। सोनभद्र जनपद के वन बहुआर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में दो महिलाएं, एक मासूम बच्चा और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहा है। यह हादसा एक बार फिर गैस सिलेंडर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?