प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा का महत्व एवं चुनौतियां पर एक दिवसीय सेमिनार का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में ” प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा का महत्व एवं चुनौतियां” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का समापन डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। इस सेमिनार में जनपद के प्रत्येक विकासखंड के 08 (आठ ) प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक तथा डायट प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया । सेमिनार में प्रारंभिक बाल्यावस्था हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किए गए प्रावधान तथा उनके क्रियान्वयन विषय पर चर्चा किया गया,जिसके अंतर्गत बाल वाटिका में बच्चों के नामांकन तथा ठहराव की रणनीतियों पर समझ और बच्चों को खेल,खोज तथा गतिविधि आधारित शिक्षण की विषय वस्तु के प्रयोग पर चर्चा परिचर्चा की गई।सेमिनार में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,ओबरा से डॉo( प्रोo) संतोष कुमार सैनी, डायट प्रवक्ता सुनील कुमार मौर्या, शंकर सिंह एवं जिज्ञासा यादव ने अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मौर्या द्वारा किया गया। सेमिनार में डायट प्रवक्ता अवधेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, हरिवंश सिंह, हीरालाल प्रजापति आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?