सोनभद्र में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- अनपरा पुलिस ने NDPS के वांछित अभियुक्त को दबोचा, 1.20 लाख की हेरोइन बरामद

अनपरा (सोनभद्र) । जनपद सोनभद्र में नशे के खिलाफ चल रहे सख्त पुलिस अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहन उर्फ चिंटू (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अनपरा थाना क्षेत्र के पूर्वी परासी सिनेमा रोड का निवासी है, जबकि उसका मूल पता जनपद आजमगढ़ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पहले भी NDPS एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर ककरी वारफाल क्षेत्र में एक पेड़ के पास पत्थर के नीचे छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में थाना अनपरा में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अब इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

जनपद पुलिस का स्पष्ट संदेश है, नशा कारोबारियों के लिए सोनभद्र की धरती सुरक्षित नहीं है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?