संत शिरोमणि रविदास व संत शिरोमणि नरहरी मायाराज की जयंती मनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर संत शिरोमणि रविदास और संत शिरोमणि नरहरी मायाराज की जयंती मनाई गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी भक्ति और मानवता का संदेश देते हैं। संत रविदास जी एक महान परोपकारी और धर्म सुधारक संत थे। उन्होंने हमेशा जातिगत भेदभाव, सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक संघर्ष किया, जो सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। संत शिरोमणि नरहरी मायाराज जी की जयंती पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल ने कहा कि वे एक प्रमुख गुजराती लेखक और गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने गुजरात में स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया था। संगोष्ठी में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अभय यादव, दयाराम मौर्य, अभिनव पांडे, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, लललू भारती, राजनाथ, पीयूष पप्पू, गोविंद कुमार वर्मा, विनित सरोज, त्रिपुरारी गौड़, दीपक केसरी, हिदायत उल्ला खान, सुरेश यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?