15 दिनों के भीतर खनन हादसे के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो होगा आंदोलन:रामराज सिंह गौड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O बिल्ली मारकुंडी खनन हादसे पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौपा ज्ञापन

सोनभद्र। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी के कार्यालय पर चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा। वहां पर एडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन पत्र के माध्यम से मांग की गई कि बिल्ली मारकुंडी खनन हादसे में दिनांक 15 नवंबर 2025 को हुए भयानक हादसे में अभी तक उक्त खदान मालिकों को गिरफ्तार नहीं किया गया। खनन हादसे में लापरवाही बढ़ाने वाले खदान मालिकों को 15 दिनों के भीतर गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। खनन हादसे में जान गंवाने वाले के परिवार जनों को उचित मुआवजा तथा उनके परिवार के आश्रितों को सरकारी नौकरी अभी तक नहीं दी गई है। उपरोक्त मांगों को अगर 15 दिनों के भीतर पूरा नहीं किया जाता है, तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में 18 फरवरी 2026 को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, इंजीनियर जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, शशांक मिश्रा, सनी शुक्ला, राघवेंद्र नारायण त्रिपाठी, आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?