Trending News
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल

वेतन व एरियर भुगतान में लापरवाही पर शिक्षकों का धरना, आंदोलन की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सोनभद्र –। विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने बुधवार को वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) कार्यालय / बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने विभागीय अधिकारियों पर शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
धरने को संबोधित करते हुए योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि दिव्यांग शिक्षकों की अस्थायी रूप से अवरुद्ध वेतन वृद्धि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बहाली आदेश जारी किए जाने के बाद भी वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय से अब तक निर्धारित नहीं की जा सकी है। वहीं 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश जारी होने के बावजूद शत-प्रतिशत एवं ससमय निर्धारण नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चयन वेतनमान प्राप्त शिक्षकों के अवशेष एरियर का भुगतान समय से नहीं हो रहा, जबकि एक दिन अथवा पूरे माह की अस्थायी वेतन कटौती के मामलों में बीएसए कार्यालय से बहाली आदेश होने के बाद भी एरियर भुगतान में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। इसके अलावा एरियर से संबंधित आवेदन मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से बिना कारण बताए स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
शिक्षक संघ ने कार्यालय में तैनात पटल सहायक व लेखाकारों पर भी गंभीर आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि शिक्षकों की समस्याएं न तो सुनी जाती हैं और न ही समाधान किया जाता है, बल्कि कई बार अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
योगेश कुमार पांडेय ने बताया कि उपरोक्त समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा वित्त एवं लेखा अधिकारी (बेसिक) को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निस्तारण नहीं किया गया है, जो शिक्षकों के प्रति कार्यालय के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह विभागीय अधिकारियों की होगी।इस अवसर पर जिला संरक्षक जय प्रकाश राय ,जिला महामंत्री हुकुम चन्द्र,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौबे, पूर्व माध्यमिक के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह, अनिल सिंह, अमित चौबे, राजेश जायसवाल, नवीन गुप्ता, चंद्रजीत सिंह, अभिषेक कुमार, भोला नाथ अग्रहरी,राघवेंद्र त्रिपाठी, अरविंद चौहान, सुशील कुमार यादव, मनीष शर्मा, राजेश द्विवेदी,पवन शुक्लेश, नारायण दास गुप्ता, अशोक सिंह, संतोष शुक्ला, लवकुश शुक्ला, अमित सिंह,अखिलेश, राम निवास शर्मा, तत्सत तिवारी, अखिलेश कुमार, हिमांशु मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, विभूति नारायण, रामशंकर, राम नगीना मिश्र, संजय मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, दिनेश मिश्रा,मनीष श्रीवास्तव, आशा भारती, मंजू सिंह,साधना सिंह, वंदना, छाया तिवारी,सीमा,आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?