सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र, दुद्धी। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के दुद्धी विधानसभा के आठ बार के विधायक पूर्व मंत्री श्रद्धेय आदिवासियों के नेता विजय सिंह गौड़  की तेरही कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  श्यामलाल पाल  उपस्थित होकर उनके शोका कुल परिवार की पत्नी और पुत्र  वीरेंद्र प्रताप सिंह रणविजय प्रताप सिंह निरेंद्र प्रताप सिंह संग्राम सिंह और समस्त परिवार से मिले और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उसके बाद उनके आवास पर प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल ने कहा कि हम लोग आज ऐसे श्रद्धेय आदिवासियों के नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जो दुद्धी विधानसभा के आठ बार के विधायक रहते हुए आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़े और उनके अधिकार को दिलाने का काम किया। आज उन्हीं आदिवासी नेता की देन है कि विधानसभा में जनपद सोनभद्र के लिए दो सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण आरक्षित करने का काम किया और इसी के साथ जिला पंचायत ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य में भी आरक्षण दिलाने का काम किया और हमेशा सड़क से सदन तक आदिवासियों की लड़ाई लड़ने का काम किया। उनकी कमी हम लोगों को हमेशा खलती रहेगी। उनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधान परिषद के प्रतिपक्ष नेता  लाल बिहारी यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष  राम निहोर यादव, सांसद  छोटेलाल सिंह खरवार समाजवादी अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गौड़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल मुनीर अहमद राम भरोसे सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव विजय यादव पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे अनिल कुमार यादव समाजवादी अनुसूची जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गौड़ सुनील गौड़ अवध नारायण यादव अनिल प्रधान विजय शंकर जायसवाल जुबेर आलम रमेश वर्मा प्रकाश यादव महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर रानी त्रिपुरारी गौड़ रामप्यारे सिंह पटेल रमेश रामेश्वर के साथ सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?