ट्रेन के ठहराव व संचालन की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणो का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

त्रिवेणी एक्सप्रेस, रांची-चोपन एक्सप्रेस व स्वर्ण जयन्ती एक्सप्रेस के ठहराव व संचालन की किया मांग

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय गांधी पार्क मे बुद्धवार को स्थानीय ग्रामीणों का एक जत्था हाथ में काला झंडा व ट्रेन रुकेगा जब, मतदान होगा तब, जैसे स्लोगन लिखे नारे के साथ सुभाष तिराहा से चलकर वीआईपी गली, खानी मार्केट होते हुए गांधी पार्क में पहुंचे तथा वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


बीते लगभग 3 वर्षों से अनवरत क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन पर रांची चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का ठहराव तथा त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर सांसद, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष समेत रेल मंत्रालय के विभिन्न अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से ठहराव व संचालन हेतु दर्जनों बार पत्राचार किया। इसके बावजूद ठहराव व संचालन नहीं हो रहा है।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज शांतिपूर्ण तरीके से हाथ में काला झंडा व ट्रेन ठहराव, संचालन हेतु तख्ती पर लिखे स्लोगन के साथ सुभाष तिराहा से विप गली खानी मार्केट से होते ट्रेन रुकेगा जब, मतदान होगा तब, पहले ट्रेन का ठहराव, तब होगा मतदान, जैसे नारों के साथ गांधी पार्क में पहुंचे जहां व्यापार मंडल के महामंत्री विकास कुमार जायसवाल उर्फ टिंकू जायसवाल ने कहा कि हम ग्रामीणों को झारखंड की राजधानी रांची व प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने के लिए इस रूट पर ट्रेन का संचालन तो होता है परंतु ठहराव नहीं होने के कारण हम सभी लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिसकी मांग हम लोग विगत लगभग 3 वर्षों से करते आ रहे हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसे क्षुब्ध होकर हम सभी लोग आने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे जब तक ट्रेन का ठहराव व संचालन नहीं होगा तब तक हम लोग मतदान नहीं करेंगे।


व्यापारी सुजीत कुमार, रामचंद्र जायसवाल, मुर्तुजा अंसारी, मुकेश कुमार केसरी,दीपक गुप्ता ने कहा कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि सामने से ट्रेन गुजर जाती है परंतु ठहराव नहीं होने के कारण हम सभी लोगों को यात्रा करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वह रेलवे के संबंधित अधिकारियों के अनदेखी से हजीज होकर हम सभी ग्रामीणों ने अब मन बना लिया है कि आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में जब तक ट्रेन का ठहराव व संचालन नहीं होगा तब तक मतदान करने हम ग्राम वासी नहीं जाएंगे।


इस मौके पर अशोक जायसवाल, अनीश, मुन्नू, डॉक्टर राज कपूर सिंह,प्रेमचंद उपाध्याय, शशिकांत तिवारी, दीपू जयसवाल, दीप रतन गुप्ता, गोरख प्रजापति, आकाश जायसवाल, रामानंद सागर सहित दर्जन लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?