जमीन रजिस्ट्री करने के बाद पैसा मांगने गए दम्पत्ति पर चाकू से जानलेवा हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

घायल महिला का उपचार अस्पताल मे चल रहा

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बचरा गांव निवासी महिला ने पडोस के गांव के एक व्यक्ति को जमीन रजिस्ट्री कर दिया।पीडिता ने आरोप लगाया कि शाम को घर पैसा लेने के लिए बुलाया था जब वह अपना पैसा लेने गयी तो उसके व उसके पति के ऊपर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला व उसका पति घायल हो गए जो भाग कर जान बचाये और डायल 112 पर घटना की तत्काल सूचना दी। सुबह लिखित रूप से पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्यवाही की माग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बचरा गाव निवासी सुनीता पत्नि सुदामा गुप्ता ने पडोस के गांव के कुछ लोगो पर जान से मारने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की माग की है। महिला ने बताया कि मंगलवार को चपकी निवासी एक व्यक्ति को जमीन रजिस्ट्री किया था और शाम को उसके घर पैसा लेने अपने पति के साथ गयी थी इस बीच दो लोगो महिला व उसके पति से भीड गये और जान से मारने का प्रयास करने लगे।महिला का आरोप है कि दो लोगों ने लातघुसो और चाकू से हमला किया। बाद मे किसी तरह भाग कर जान बचाया।तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पर दी। परन्तु सुबह थाने आने के लिए कह कर मामला खत्म कर दिया।

पीडीता ने बुद्धवार को बभनी थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

इस सम्बंध में प्रभारी निरिक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि दो लोगों राजेश कुमार सोनी तथा अमित कुमार सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?