नौगढ़ में कुएं से मिला युवक का शव,रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट कंपनी का इलेक्ट्रीशियन, तीन दिन से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुएं में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि यह शव रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत अतुल तिवारी उम्र 30 साल (निवासी—कुंडा, प्रतापगढ़), पिता लवकुश तिवारी है, जो 17 तारीख की शाम अपने कमरे से बाहर निकलने के बाद अचानक लापता हो गए थे।

अतुल तिवारी के लापता होने के बाद उनके साथियों और कंपनी के कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई, लेकिन कहीं से कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद उनके साथियों और परिजनों ने नौगढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।

लगभग तीन दिन बाद मंगलवार को ग्रामीण कुएं के पास खड़े थे, तभी उनकी नजर कुएं के अंदर पड़े एक अज्ञात शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद कुएं में शव होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई।

सूचना मिलते ही नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रस्सी और जाल की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। शव बाहर निकालने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कर लिया है और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में जुटी हुई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?