सोनभद्र। ग्राम पंचायत पड़रछ, चोपन सोनभद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चेरो वंश के प्रतापी महाराजा मेदिनी राय चेरो व भगवान विरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आदिवासी राजवंश के तत्वावधान में निरन्तर चलाये जा रहे चेरो जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विकास के लिए कमिटी की सहयोग से एक मेदिनी आवासीय विद्यालय का नींव रखी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह चेरो ने अपने कर कमलों द्वारा शिक्षण संस्थान की विधि विधान से पूजन अर्चना कर नींव रखी और अपने सम्बोधन में उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों, उनके अभिभावकों एवं लोगों को समाज को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ चढ़ कर आगे आने की आह्वान किया। लाइफ लाइन हॉस्पिटल सोनभद्र के एम.डी. डॉ राजेश ने भी अपने विचार बिंदु में अपना योगदान देने के लिए आश्वासन दिए। ग्राम प्रधान अमरेश यादव जी ने अपना अमूल्य समय देते हुए ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना आदि लोगों को बढ़ चढ़ कर लेने के लिए आह्वान किए। अतिथियों द्वारा बच्चों और उनके टीचर को कापी कलम और रजिस्टर वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बृजेश सिंह चेरो, रामनाथ, अवधेश, राजेंद्र, चंद्र देव, शंकर, सरिता चेरो, प्रभावती, बालकुमारी, मुनिया, हेवंती देवी शिक्षिका, रेनू सिंह शिक्षिका, अरविन्द कुमार शिक्षक, किरण, मालती, सकलू पार्वती, रामसेवक, राजकुमार, शीतल प्रसाद, रामदेव, संतू, अनिल आदि लोग उपस्थित थे।







