सोनभद्र नगर में बनेगा बाईपास,बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने जतायी सहमति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद में सड़क निर्माण, मरम्मत, गेेस्ट हाउस की मरम्मत, ओवर ब्रिज, प्रमुख स्थानों पर हेलीपैड बनाये जाने के सम्बन्ध में की गयी चर्चा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्टेट हाइवे कलवारी – खलियारी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर सोनभद्र नगर में बाईपास बनाये जाने का बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधिगणों ने समर्थन किया। यह चर्चा जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग की कार्य योजना बनाये जाने के लिए आयोजित बैठक में की गयी।

जनप्रतिनिधिगणों के साथ लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग की कार्ययोजना बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी। इस दौरान सर्किट हाउस में कर्मचारियों के रूकने हेतु आवास की सुविधा व सर्किट हाउस के बाउण्ड्रीवाल व रंगाई-पोताई, शिवद्वार मंदिर के पास ठहरने की व्यवस्था, घोरावल में हेलीपैड निर्माण हेतु भूमि का चिन्हीकरण, पटवध बसुवारी मार्ग सहित कुड़ारी मंदिर के पास हो रहे कटान को रोकने हेतु कार्ययोजना व जनपद में पीडब्ल्यूडी विभाग व सिंचाई विभाग के डाक बंगले की मरम्मत व सौन्दर्यीकरण के कार्य करने के साथ ही महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण/मरम्मत सम्बन्धी कार्ययोजना बनाये जाने पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान सोनभद्र नगर में बाईपास निर्माण पर चर्चा की गयी, जिस पर सभी जनप्रतिनिधिगण ने सहमति व्यक्त की, की सोनभद्र नगर में बाईपास का निर्माण होना अति आवश्यक है।

इस दौरान बरसात के दिनों में जिन क्षेत्रों मे अधिक पानी भर जाते हैं और नदियों से कटाव की संभावना अधिक रहती है, उन क्षेत्रों में नियंत्रण हेतु प्रस्ताव बनाने हेतु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जनपद में प्रमुख स्थानों पर हेलीपैड बनाये जाये, जिससे कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान नये हेलीपैड बनाने की आवश्यकता न पड़ें, इसलिए जनपद के प्रमुख स्थानों को चिन्हित करके हेलीपैड बनाने की कार्ययोजना बनायी जाये। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण द्वारा जो भी सुझाव व प्रस्ताव दिये गये हैं, उनका अनुपालन करते हुए कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जायेगा।

बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिलाधिकारी बीएन सिंह, विधायक सदर के प्रतिनिधि सन्तोष शुक्ला उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?