चर्चा मे है: बैठक मे नही पहुंचे पुलिस अधीक्षक तो प्रभारी मंत्री हुए नाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीओ ने बताया आईजी जोन की है बैठक तो प्रभारी मंत्री ने बताया प्रोटोकाल

जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को ऐसी गलती नही होने का दिया आश्वासन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद दौरे पर गुरुवार को आये योगी सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क मंत्री व जिले प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल अपनी बैठक में पुलिस अधीक्षक की गैर मौजूदगी पर काफी कड़ा रुख अपनाया तो जिलाधिकारी बीएन सिंह ने स्थित को संभालते हुए मंत्री जी की नाराजगी को दूर किया।

राजनीतिक सूत्रों कि माने तो गुरुवार को सर्किट हाउस में विधायक खेल महाकुम्भ और कलवार समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम से खाली होने के बाद देर शाम को योगी सरकार में स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विधायक , पार्टी पदाधिकारियों और जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक किया। 

इस बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री ने विधायक और पार्टी पदाधिकरियों से जनपद में चल रही सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जाना और जनता से सीधा संवाद कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने की बात कही। इस बीच पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के सहयोग नही मिलने की बात कही गयी साथ ही पुलिस विभाग की बात सामने आने पर पुलिस अधीक्षक के बैठक में मौजूदगी नही होने की चर्चा होने लगी। इस बीच सीओ द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक आईजी जोन वाराणसी की बैठक होने के कारण मौजूद नही हो सके है। इस पर मंत्री का पारा सातवे आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने सीओ को प्रोटोकाल का पाठ पढ़ाया की मंत्री का प्रोटोकाल बड़ा है कि आईजी का।

बैठक में मंत्री की नाराजगी को देखते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि आगे से इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?