प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना की तरफ से बिछाए गए पाइपलाइन से नही हो रही पानी की आपूर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


O– केंद्र सरकार की योजना को पलीता साबित कर रहे विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी

म्योरपुर (सोनभद्र)।
विकासखंड म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरवानी सहित खैराही मे डेड़ साल से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद अभी तक प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना की तरफ से जमीन के अंदर बिछाए गए पाइपलाइन से कुछ लोगो के घरो मे दिए गए कनेक्शन से पानी की आपूर्ति पाइपलाइन द्वारा आज तक चालू नही हुई।ग्रामीणो का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस क्षेत्र के आदिवासी समाज और सभी वर्ग के लोग जो यहां निवास कर है उन लोगो को जल्दी केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ नही मिल पाता है।
एक ओर इन दिनो जहां मोदी और योगी की सरकार आदिवासीयो के विकास सहित अन्य योजनाओ की सुर्खिया बटोरने मे लगी हुई है एवं कई इलाको मे इसे प्रारंभ कर दिया।वही दूसरी ओर म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतो मे मामला उसके ठीक विपरीत नजर आ रहा है।ग्राम पंचायत खैराही के निवासी बुद्धन सिंह गोड़ ने बताया कि हम लोग एवं आसपास के ग्रामीण कुआं एवं हैंडपंप का पानी पीते है जो कि वर्तमान मे पीने योग्य नही है।बावजूद इसके मजबूरन जीवित रहने के लिए पानी लेने काफी दूर जाना पड़ता है।उन्होने बताया कि अगर इस योजना की तरफ से लगाए गए पाइपलाइन से जल आपूर्ती कर सबके घरो मे जल्द ही शुरुआत कर दी जाए तो हम लोगो को दिक्कत नही होगी और आसानी से हम लोगो को योजना का लाभ मिल जाएगा और पानी के लिए कही भटकना नही पड़ेगा।यही नही ग्राम पंचायत खैराही सहित किरवानी मे भी पाइपलाइन बिछा कर के छोड़ दिया गया है।किरवानी निवासी 74 वर्षीय मतीन ने कहा कि पानी कि समस्या इस क्षेत्र मे विकट है और अगर इसे जल्द चालू कर दिया जाए तो कुछ हद तक राहत मिल जाएगी,और रनटोला मे कई हिस्सो मे तो जमीन के अंदर अभी तक पाइपलाइन बिछाई ही नही गई है तो पानी की आपूर्ती इस योजना के माध्यम से कैसे होगी।ग्रामीण राजकुमार,बबई,रामजनम,छोटेलाल पुष्पादेवी,अमेरिका,सूरज,रोहित,सावित्री देवी,प्रखर,प्रशांत सत्तार,फिरोज,अशोक,हीरालाल,मानिकचंद्र,अरविंद,प्रेमप्रकाश आदि ग्रामीणो ने प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना के अधिकारीयो से जल्द ही पानी आपूर्ती को सुचारु रूप से चालू करवाने की मांग की है।

योजना की शुरुआत

इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को हुई थी और योजना का उद्देश्य 2024 तक देश के हर ग्रामीण घर मे नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।लेकिन अभी तक इस क्षेत्र मे नही हुई।

मेरा देश बदल रहा है,आगे बढ़ रहा है

— आखिर कौन है जिम्मेदार,जो अबतक साधे हुआ चुप्पी

अब सवाल यह उठता है कि पानी जैसी गंभीर समस्या दछिणांचल के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे वर्षो से चली आ रही है और कई जगह लोग जुहाड़ एवं रिहंद जलाशय का पानी पीने को मजबूर है।लेकिन वर्ष 2019 मे केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना के तहत कई प्रदेशो मे तेज़ी से काम चल रहा और पानी की आपूर्ती सुचारु रूप से चालू भी हो गई है।लेकिन सोनभद्र जिले के दक्षिणांचल क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे इस योजना का लाभ न मिल पाना यह यहां के लोगो के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।इस तरह के घटनाक्रम पर आखिर किसको दोषी ठहराया जाए,क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिले के आला अधिकारी या इस योजना के तरफ से लगाए गए कर्मचारी और अधिकारी जो इसे संचालित कर है।खैर कोई बात नही यह आने वाले समय मे जनता ही तय करेगी कि किसको दोषी ठहराया जाए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?