गौ तस्करी व कानून-व्यवस्था की गहन की समीक्षा:आर0पी0 सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र ने सोनभद्र के साइबर अपराध, मिशन शक्ति दिए दिशा निर्देश

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर आर0पी0 सिंह द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद सोनभद्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित एक उच्च स्तरीय एवं विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, नोडल अधिकारी साइबर थाना/साइबर हर्ष पाण्डेय, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रभारी साइबर थाना/साइबर सेल तथा संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा साइबर अपराधों, मिशन शक्ति, गौ तस्करी और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने साइबर अपराधों के त्वरित अनावरण और पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने पर जोर दिया। महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और अभियोजन की गुणवत्ता में कोई कमी न आने देने के निर्देश दिए गए। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतत गश्त, प्रभावी निगरानी और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया गया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?