कार्यकर्ताओं के साथ आप दिल्ली विधायक अनिल झा ने मधुपुर किया जनसंवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ताओं के साथ आप दिल्ली विधायक अनिल झा ने मधुपुर में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी, मनरेगा और सामाजिक असमानता को लेकर अपने विचार रखे।
अनिल झा ने कहा कि यूपी में बेरोज़गारी रिकॉर्ड तोड़ रही है, चारों तरफ सामाजिक असमानता फैली हुई है, लेकिन सरकार जश्न में डूबी है। उन्होंने कहा कि अब सवाल पूछे जाएंगे। मेरठ में दलित माँ की हत्या और उसकी बेटी को उठाकर ले जाने का मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सिस्टम की शर्मनाक नाकामी है।
काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने दलित विरोधी योगी सरकार के ख़िलाफ़ और समाज के दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज और शोषित और वंचित वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ही कुछ समय पहले ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा’ निकाली थी।
पार्टी नेताओं ने आह्वान किया कि “बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक असमानता को जन-जन तक पहुंचाया जाए और शिक्षा व समानता के उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?