पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से मृतक के परिजन को मिला दो लाख का चेक:अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र – केनरा बैंक की राबर्ट्सगंज शाखा में मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के आश्रित को दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने मृतक के पिता सीताराम को दो लाख रुपये का चेक सौंपा।
बताया गया कि सिद्धिकला क्षेत्र के भदोही गांव निवासी रविन्द्र का 30 सितंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान चार अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई थी। रविन्द्र ने करीब चार वर्ष पूर्व बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से मात्र 436 रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था।
मृत्यु के बाद परिजनों ने मुआवजा राशि प्राप्त करने के लिए बैंक मित्र और शाखा प्रबंधक से संपर्क किया। बैंक प्रबंधन ने आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीमा दावा स्वीकृत कर मृतक के पिता को दो लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने आमजन से इस योजना से जुड़ने की अपील की। शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास ने बताया कि कम प्रीमियम में यह योजना आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक संबल देती है।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव, पवन कुमार गुप्ता, बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1403
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?