नव वर्ष के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी शिक्षक नेताओं की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। नव वर्ष के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सदर विधायक भूपेश चौबे, और अपर जिलाधिकारी बागिस शुक्ला ने शिक्षक नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं, विद्यालय की बुनियादी सुविधाएं, जर्जर भवन, और सौंदर्यकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने समस्याओं के निस्तारण हेतु संतोषजनक आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर संगठन की तरफ से नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
प्रतिनिधि मंडल में योगेश कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय संगठन सचिव AIPTF/ प्रदेश संगठन मंत्री /जिला अध्यक्ष उप्र.प्रा.सी.स सोनभद्र, जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकुमचंद, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजेश द्विवेदी, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष दुद्दी, भोलानाथ अग्रहरि, ब्लॉक अध्यक्ष बभनी चंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?