श्री राम दरबार की नगर में  निकाली भव्य शोभायात्रा,सम्मिलित हुए भक्तगण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O शोभायात्रा में मूर्ति विसर्जन को देखकर भावुक हुए श्रद्धालु

सोनभद्र। विश्व के कल्याण के लिए राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर गुरुवार को मानस पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में भव्य श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत बैंड द्वारा श्रीराम के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया।

इस शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए एवं श्री राम भक्त भजनों के धुन पर नाचते गाते जयसिया राम का गगनभेदी जयघोष लगाते हुए शामिल हुए।इसके एक दिन पूर्व मानस पंडाल में बुधवार को रात्रिकालीन प्रवचन में अयोध्याधाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, मधुसूदन शास्त्री, मुरारी जी शास्त्री ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डाला। कथावाचको ने भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा मार्मिक ढंग से वर्णन किया।वही मानस मंच पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस नौ दिवसीय अयोजन में लगे सभी पदाधिकारियों समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी,मिठाई लाल सोनी,डॉ धर्मवीर तिवारी अजय शुक्ला, किशोर केडिया, अविनाश शुक्ला, पारब्रह्म सरदार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संगम गुप्ता, दीपक कुमार केसरवानी, विमलेश पटेल, राजेश जयसवाल, मनु पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला, प्रशांत जैन, रविंद्र पाठक, चंदन चौबे, मनीष केडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?