विधायक खेल महाकुंभ, नौवें दिन खिताबी मुकाबले में  एक दर्जन टीमें भिड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O नगर स्थित हाइडिल खेल मैदान पर एक दर्जन टीमों के बीच खिताबी जंग हुई

सोनभद्र। पहला मुकाबला एम वी एम और इन्द्र पूरी कालोनी के बीच , एम वी एम के प्रबंधक  अयोध्या प्रसाद दुबे के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,इंद्रपुरी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते  हुए निर्धारित 06 ओवर में 05 विकेट  खोकर 60 रनों का स्कोर खड़ा किया,  जवाब में एम वी एम की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में ही इस मुकाबले को 10 विकेट से जीत दर्ज कर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली  कैनवास क्रिकेट मैच का मुकाबला खलियारी और संतकीनाराम  के बीच, चुर्क मंडल के पूर्व अध्यक्ष  महेंद्र पांडे व भाजपा वरिष्ठ नेता  अनिल पांडे  के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया , संतकीनाराम की टीम टॉस जीत कर खलियारी की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया ,खलियारी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 06 विकेट खो कर 70, रनों का स्कोर खड़ा किया,,जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी संतकीनाराम  की टीम, अपने निर्धारित,06 ओवर में 6  विकेट खोकर मात्र 66 रन ही बना सकी  अतः खलियारी की टीम इस मैच को 04 रनों से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, कैनवस क्रिकेट मैच बनारस पाली व हर्ष चिल्ड्रेन और प्रकाश जीनियस टीम बीच नगवा ब्लाक प्रमुख  आलोक सिंह  व  विकास मिश्रा  के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया, प्रकाश जीनियस की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 05 विकेट खोकर शानदार 55 रनों का  स्कोर खड़ा किया, तहसील जवाब में बनारस पाली व हर्ष चिल्ड्रेन की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे ओवर में ही इस मैच को 07 विकेट से जीत हासिल कर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली है, कार्यक्रम में उपस्थित ,  ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह जिला मंत्री भाजपा  संतोष शुक्ला,पूर्व नगर अध्यक्ष शबलराम सोनी रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख  रमेश मिश्रा ,,महेवा प्रधान  निशांत पटेल चुर्कमंडल के महामंत्री सुभाष पाठक  चुर्क मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पांडे, मनोज , भाजपा युवा मोर्चा के विकाश मिश्रा राजेश चौबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया ।साथ ही नगर के अन्य गणमान्य गण व क्रिकेट प्रेमी  उपस्थित रहे,।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?