बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में विहिप का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र)। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर कोन बाजार में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन की शुरुआत कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों से जुलूस के रूप में हुई। हाथों में तख्तियां और भगवा झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने “बांग्लादेश मुर्दाबाद” और “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं और निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है, जो मानवता के खिलाफ अपराध है।

विहिप पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए भारत सरकार से कड़े कूटनीतिक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और यदि ऐसे कृत्य नहीं रुके तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

पुतला दहन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थाना प्रभारी संजीव सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते कार्यक्रम बिना किसी अव्यवस्था के समाप्त हुआ।

प्रदर्शन में हरिशंकर वर्मा, वाचस्पति त्रिपाठी, संतोष पासवान, सुनील मिश्रा, हृदय निवास पाण्डेय, सुशील चतुर्वेदी सहित विहिप के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पीड़ित हिंदुओं के समर्थन में खड़े रहने और आंदोलन को तेज करने का संकल्प दोहराया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?