विधायक खेल महाकुंभ में छठवें दिन भिड़ी बारह टीमें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O खेल में खिलाड़ियों ने लगाए अपने-अपने दाव

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के छठवें दिन कैनवस क्रिकेट  का मुकाबला छह टीमों के बीच हुआ। कड़ाके की ठंड खिलाड़ियों की गर्मी के आगे हारती नजर आई। मैच का पहला मुकाबला इंद्रपुरी कालोनी और संतजेवियस के बीच ,सहकारी बैंक के चेयरमैन  बलदेव सिंह  के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया ।संत जेवियर्श की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में तीन विकेट खोकर 62 रनों का स्कोर खड़ा किया ।जवाब में इंद्रपुरी कालोनी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 3 ओवर में 9 विकेट से इस मैच को जीत लिया  । दूसरा कैनवास क्रिकेट मैच का मुकाबला भाजपा युवा मोर्चा और बनारस पाली व हर्ष चिल्ड्रेन के बीच,सोनभद्र के प्रतिष्ठित व्यवसाई  गणेश अग्रवाल  के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया। भाजपा युवा मोर्चा की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 08 ओवर में 04 विकेट खो कर 107 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया युवा मोर्चा की तरफ से ओपनर बल्लेबाज प्रदीप ने 25 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 70 रनों की पारी खेली,जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस पाली व हर्ष चिल्ड्रेन की टीम, अपने आठवें ओवर में ही इस मैच को 7 विकेट से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली ,तीसरा कैनवस क्रिकेट मैच आदर्श स्कूल की टीम और बैठीगांव टीम के बीच पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा व भाजपा जिला मंत्री श् संतोष शुक्ला के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,आदर्श स्कूल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 4 विकेट खोकर 64 रनों का स्कोर खड़ा किया,जवाब में बैठीगांव की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए  छठवें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर आगामी मैचों में अपनी जगह बना ली  । चौथा कैनवस क्रिकेट मैच मून लाइट और नव युवक मंगल दल के बीच भाजपा के जिला मंत्री  संतोष शुक्ला के द्वारा टास कराकर  शुभारंभ किया गया, मुन लाइट की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 5 विकेट खो कर 61 रनों का स्कोर खड़ा किया ,जवाब में नव युवक मंगल दल की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए, निर्धारित 06 ओर में मात्र 56 रन ही बना पाई इसी तरह से मुन लाइट की टीम इस मुकाबले को 05 रनों से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है पांचवा कैनवस क्रिकेट मैच बुडहर और रघुनाथ पुर के बीच भाजपा  पूर्व जिला मंत्री  सुनील सिंह के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,रघुनाथ पुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 08 विकेट खो कर 66 रन बनाए जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बूड़हर की टीम अपने निर्धारित लक्ष्य को छठवें ओवर में 5 विकेट से इस मैच को जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली  छठवां कैनवस क्रिकेट मैच दुरावल और रॉबर्ट्सगंज नगर के बीच भाजपा नेता  मनोज सोनकर,सभासद  प्रभात पटेल ,के द्वारा टास कराकर मैच शुभारंभ किया गया, रॉबर्ट्सगंज नगर की टीम टॉस जीत कर पहले बल्ले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित पांच ओवर में 6 विकेट खोकर 64 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में दुरावल की टिम लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में 32 रनों पर हीपूरी टीम ढेर हो गई इसी तरह से रावटसगंज नगर की टीम इस मुकाबले को 32 रनों से जीतकर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर विधायक  भूपेश चौबे ,पूर्व सांसद  नरेंद्र कुशवाहा डा0 पियूष श्रीवास्तव  रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा, बलदेव सिंह,छोटन पांडेय (नाको ),  विकाश मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।,राजेश चौबे  के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया ।साथ ही नगर के अन्य गणमान्य व क्रिकेट प्रेमी  उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?