श्रद्धेय हरि प्रसाद उर्फ घमड़ी सिंह खरवार की 18वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O 2 जनवरी को लोढ़ी पालीटेक्निक रोड आदिवासी आवास के पास होगा आयोजित

सोनभद्र। आदिवासी जन पावर के तत्वाधान में श्रद्धेय हरि प्रसाद उर्फ घमड़ी सिंह खरवार पूर्व विधायक सदर राबर्ट्सगंज की 18वीं पुण्यतिथि 2 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। कार्यक्रम लोढ़ी पालीटेक्निक रोड आदिवासी आवास के पास आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोकसभा सपा सांसद छोटेलाल खरवार होंगे।
आदिवासी जन पावर के जिला अध्यक्ष शिव नारायण खरवार ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी समुदाय के लोगों की सहभागिता से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धेय हरि प्रसाद उर्फ घमड़ी सिंह खरवार एक महान नेता थे और उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आदिवासी जन पावर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?