राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में कल से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कल, 29 दिसंबर 2025 से किया जा रहा है।

यह प्रतिष्ठित संगोष्ठी IEEE के प्रायोजन में आयोजित हो रही है, जिसमें देश और विदेश के नामचीन विश्वविद्यालयों व शोध संस्थानों से जुड़े विद्वान, वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ अपने-अपने विषयों पर विचार साझा करेंगे।

संगोष्ठी के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े समसामयिक मुद्दों, नवाचारों और अनुसंधान कार्यों पर गहन विमर्श होगा, जो शोधकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में देश-विदेश से आए शोधार्थी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विद्यार्थी अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर हो रहे नवीन अनुसंधानों की जानकारी साझा हो सकेगी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी न केवल अकादमिक आदान-प्रदान का सशक्त मंच बनेगी, बल्कि सोनभद्र जैसे क्षेत्र को वैश्विक शैक्षणिक मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?