Trending News
सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत, पीपल वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु व परिवार की समृद्धि की मांगी मन्नत बीजेपी सरकार “आपदा में अवसर” तलाश रही, जनता को धकेल रही महंगाई के कुएं में: आर के शर्मा मानदेय नहीं मिलने से परिवारों पर आर्थिक संकट, 20 तक भुगतान न हुआ तो कार्य बहिष्कार: पुष्पेंद्र शुक्ला शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध हो, फीडबैक लेकर करें समाधान:डीएम चर्चित गौड़ कार्यकर्ता प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लें, शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें:जिलाध्यक्ष नन्द लाल नौगढ़ तहसील में भाकपा का 21 मई को प्रदर्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव होंगे शामिल, भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

खेल से प्रतिस्पर्धा और जज्बा दोनों का होता है विकास: भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O विधायक खेल महाकुंभ में हैमर मैच में प्रकाश जीनियस की टीम ने जीता फाइनल


सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के तीसरे दिन हैमर खेल का आयोजन किया गया पहला मैच रजधन व श्री एकैडमी के बीच खेला गया। श्री एकैडमी को हराकर रजधन की टीम विजई रही। दूसरा मैच संत जोसेफ और प्रकाश जीनियस के बीच हुआ इस मैच में प्रकाश जीनियस की टीम विजेता बनी। इसी तरह तीसरा मैच मारकुंडी और डीएवी के बच्चों के बीच खेला गया जिसमें मारकुंडी की टीम विजई रही। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रकाश जीनियस और मारकुंडी के बच्चों के बीच खेला गया है जिसमें प्रकाश जीनियस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। प्रकाश जीनियस की टीम विजेता बनी और मारकुंडी की टीम विजेता। समस्त मैचों में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार जीत के लिए जी जान से जुटे रहे बच्चों की चपलता और चंचलता है आकर्षण का केंद्र रही।
विजेता और विजेता टीम के प्रतिभागियों को विधायक ने स्वयं अपने हाथों से ट्रॉफी प्रदान की । इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह खेल सिर्फ मनोरंजन का विषय नहीं इससे एक स्वस्थ प्रति स्पर्धा और जज्बे का विकास होता है इससे जिंदगी में कुछ सीखने को मिलता है हार जीत महत्वपूर्ण नहीं महत्वपूर्ण खेल के दौरान किया गया प्रदर्शन होता है उन्होंने प्रतिभाग़ करने वाले समस्त खिलाड़ियों को उन्हें लाने वाले विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल से पर्यावरण बैंक के अध्यक्ष क्रांति से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्य किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, गौरव शुक्ला, अनूप तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1471
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?