नशे के खिलाफ शक्तिनगर पुलिस का प्रहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान अमित कुमार उर्फ लड्डू पुत्र लक्ष्मण पासवान, निवासी निमियाडाड बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। वह बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसे एमजीआर बस्ती रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह आर्थिक तंगी और गलत संगत में पड़ने के कारण गांजा बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उ0नि0 रंजीत कुमार, हे0का0 दिनेश भारती और का0 पंकज कुमार-II शामिल थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?