तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से छात्र गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- सीता मोड़ के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को रौंदा, 17 वर्षीय छात्र गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

विंढमगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश–झारखंड सीमा से सटे विंढमगंज थाना क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। सलैयाडिह ग्राम पंचायत स्थित सीता मोड़ चौराहे से कुछ ही कदम की दूरी पर तेज रफ्तार टिप्पर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार रेहान अंसारी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल छात्र रेहान अंसारी, पुत्र सलीम अंसारी, निवासी ग्राम बुटबेढवा, सुबह करीब 11 बजे बाइक से विद्यालय जाने के लिए निकला था। वह रामजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। किसी निजी कार्य से हरनाकछार की ओर से लौटते समय, झारखंड की दिशा से आ रहे टिप्पर से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहान सड़क पर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए छात्र को तत्काल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और टिप्पर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, घायल के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण–सीमावर्ती मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीता मोड़ जैसे संवेदनशील स्थानों पर स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?