नौगढ़ के सुदूर गांवों में कंबल वितरण, डीएम की प्रेरणा से आगे आया उद्योग जगत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की प्रेरणा से रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र नौगढ़ में कंबल वितरण का व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड के प्रकोप को देखते हुए ग्राम जमसोती, नौगढ़ एवं औरवाटांड में जरूरतमंदों को लगभग एक हजार कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना ही प्रशासन और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने उद्योग जगत द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।

उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल और तहसीलदार अनुराग सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वितरण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कंबल वितरण कार्यक्रम में रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिव कुमार श्रीवास्तव एवं शैलेंद्र सिंह, सुरेश पटेल, कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, संगठन मंत्री सुरेंद्र सोनी, महामंत्री राकेश जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य रित्विज जैन एवं अंजनी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने प्रशासन एवं रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल से सुदूर वनांचल क्षेत्र में राहत पहुंचने के साथ ही समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?