सोनभद्र। चतरा ब्लॉक में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किसान दिवस में आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल विविधीकरण पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में BDO (कृषि), CLF प्रबंधक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और फाउंडेशन की टीम ने भाग लिया। किसानों को प्याज की खेती, जलवायु अनुकूल कृषि और आय बढ़ाने के तरीकों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक अनूप कुमार कश्यप, मुकिलन, प्रदीप कुमार, करीम, अनुराग, सुरभी और दीपांशी ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों ने किसानों को नवाचार आधारित और टिकाऊ कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया। एचसीएल फाउंडेशन ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए समावेशी और सतत कृषि विकास पर काम कर रहा है।







