एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी बदमाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनिल कुमार

सुल्तानपुर के बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इनामी बदमाश


सहारनपुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सलारपूरा गांव में दिल निकालने से पहले ही गोलियों की तड़पाहट से पूरा गांव दहल उठा । मामला सुल्तानपुर के बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लाख के इनामी बदमाश आरोपी बदमाश सिराज अहमद अधिवक्ता आजाद हत्याकांड के बाद से डेढ़ साल से फरार चल रहा था। एसटीएफ को गंगोह क्षेत्र के गांव सलारपुरा के पास रविवार सुबह करीब छह बजे इलाके में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली।

सुल्तानपुर जनपद में हुए चर्चित हत्याकांड के आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स लंबे समय तलाश में लगी थी। मुखबिर से एसटीएफ टीम को गंगोह क्षेत्र में एक सन्दिग्ध बदमाश के होने की सूचना मिली जिस पर घेराबन्दी कर तलाश शुरू किया तो अपने को घिरता देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायर हुए, जिसमें 1 लाख बदमाश सिराज गंभीर रूप से घायल हो गया आरोपी को घर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश सिराज पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे अलग़ अलग़ जनपदों में दर्ज थे।

बताते चले कि आरोपी सिराज लंबे समय से प्रार्थना चल रहा था अलग-अलग जनपदों में सिराज के ऊपर कई कई मुकदमे दर्ज़ थे। STF की मुठभेड़ पुलिस के हाथ एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, एक बाइक, चार मोबाइल फोन और एक वाई-फाई डोंगल बरामद हुआ है।


वही मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात सागर जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?