चारपाई पर सो रही वृद्ध महिला की जलकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

O- चारपाई के पास अंगीठी में आग जलाकर सो रही वृद्ध महिला

O- बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी कारीडांड गांव की घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चपकी कारीडांड गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही अंगीठी से आग लग गई। जिससे 70 वर्षीय वृद्ध महिला जिंदा जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुंवर पत्नी जद्दू गोंड 70 वर्ष निवासी चक चपकी कारीडांड बुधवार की रात जिंदा जल जाने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राजकुंवर को दो दिन पहले लकवा मार दिया था।वह घर के अंदर चारपाई पर पुआल और उसके उपर बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी भी जल रही थी।रात में न जाने कब आग बिस्तर में पकड़ लिया और धू धू कर जलने लगी। वृद्ध महिला चारपाई पर जिंदा ही जल गई। घर के और सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।

घर मे आग का धुंआ देखकर वे लोग कमरे में भागकर गये तो जलती आग देखकर भौंचक्का रह गए। सभी लोग आग बुझाने लगे आग बुझी लेकिन तब तक महिला जल चुकी थी। परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान को दिया।

वृहस्पतिवार की सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

इस घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतका के पुत्र रामजीत की तहरीर पर घटना पंजीकृत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?