उद्योग‑व्यापार संगठन की बैठक: डिजिटल एक्स‑रे मशीन की खराबी पर उठे सवाल:कौशल शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की सभी जन‑कल्याणकारी योजनाएँ इस उद्देश्य से चलायी जा रही हैं कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँच सके, और इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, कुछ अधिकारियों द्वारा भ्रामक रिपोर्ट देकर वास्तविक स्थिति को छुपाने का आरोप लगाया गया।
जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि विगत दो माह से व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठकों में यह मुद्दा उठाया जा रहा है कि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सोनभद्र में स्थापित डिजिटल एक्स‑रे मशीन पिछले दो वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे आम मरीजों को बाहर की सुविधा लेनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2025 को प्राचार्य द्वारा जारी पत्र (पत्रांक मे0का0/सोन0/2025‑26/916) में कहा गया था कि मशीन को सायरेक्स हेल्थ केयर द्वारा मरम्मत कर दिया गया है। परंतु 12 दिसंबर 2025 को एक न्यूज में प्रकाशित खबर के अनुसार, प्राचार्य ने कहा कि जिस कमरे में मशीन रखी गई है, वहाँ सीलन के कारण इसे चलाया नहीं जा सकता। श्री
शर्मा ने सवाल उठाया कि यदि मशीन उस स्थान पर चल नहीं सकती तो उसे मरम्मत करने में लाखों रुपये क्यों खर्च किए गए, जबकि न तो मेडिकल कॉलेज के अस्पताल को और न ही आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य से मशीन को अन्यत्र स्थापित करने की बात पूछी गई, परन्तु कंपनी ने पुरानी मशीन होने के कारण इंकार कर दिया। मशीन ठीक होने का पत्र 19 नवंबर को जारी हुआ, परन्तु 22 दिन बाद भी मशीन चालू नहीं हुई और भ्रामक सूचना दी गई।
बैठक में जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह सोखी, विनोद जायसवाल, जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, अभिषेक गुप्ता, प्रतिक केसरी आदि उपस्थित रहे। इस प्रकरण की जांच की मांग की गई, ताकि तथ्य स्पष्ट हो सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?