खबर का असर: VIP गेस्ट हाउस–कॉलोनी मे तापीय परियोजना प्रशासन ने लिया संज्ञान, बदहाली पर चली झाड़ू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिषेक अग्रहरी

ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस और वीआईपी कॉलोनी परिसर में लंबे समय से चली आ रही गंदगी और कचरा निस्तारण की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। समाचार सामने आने के बाद परियोजना प्रशासन हरकत में आया और अति-विशिष्ट क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान शुरू कराया गया।

लंबे समय से उपेक्षित था स्वच्छता तंत्र

हाल ही में यह तथ्य उजागर हुआ था कि जिस वीआईपी ज़ोन में परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारियों का आवास और अतिथियों का आगमन होता है, वहीं कूड़े के ढेर और अव्यवस्थित कचरा निस्तारण व्यवस्था आम दृश्य बन चुकी थी। जबकि स्वच्छता के लिए हर वर्ष टेंडर प्रक्रिया के तहत भारी धनराशि खर्च होने के दावे किए जाते रहे, लेकिन धरातल पर हालात इसके उलट थे।

खबर के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन

मामला राष्ट्रीय चर्चा में आने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया। बुधवार को वीआईपी गेस्ट हाउस परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर्मी सक्रिय दिखे। लंबे समय से जमा कचरे को हटाया गया, झाड़ियों की कटाई कराई गई और परिसर की समग्र सफाई कराई गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में साफ-सुथरा माहौल नजर आने लगा है।

स्थायी व्यवस्था की दरकार

परियोजना प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम स्वागतयोग्य माना जा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह पहल केवल खबर के दबाव में की गई तात्कालिक कार्रवाई बनकर न रह जाए। स्वच्छता अभियान की नियमित निगरानी और निरंतरता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि वीआईपी ज़ोन ही नहीं, बल्कि पूरे परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्था बनी रह सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?