बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर अधिवक्ताओं ने प्रज्ज्वलित किए विचारों के दीप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं उनके बहुआयामी योगदान को याद करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

सभा के दौरान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर वह महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने सदियों से उपेक्षित, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की मज़बूत नींव रखी। उन्होंने बताया कि बाबा साहब के संघर्ष ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान, अधिकार और समान अवसर दिलाने का रास्ता प्रशस्त किया और भारत को एक आधुनिक, संवेदनशील और न्यायपूर्ण राष्ट्र की ओर अग्रसर किया।

महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से बाबा साहब ने ऐसे राष्ट्र का निर्माण किया जहाँ समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व राष्ट्र-जीवन के मूल मूल्य बन सकें। उनका योगदान सिर्फ संविधान निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, अवसर की समानता और मानवाधिकारों की सुरक्षा का प्रतीक है।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव एडवोकेट ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा साहब का चिंतन और न्याय के प्रति उनकी निष्ठा भावी पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उनका जीवन संदेश देता है कि एक समतामूलक, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण केवल जागरूक समाज और न्यायपूर्ण व्यवस्था से ही संभव है।

इस अवसर पर अधिवक्ता रियाज खान, कामता प्रसाद यादव, टीटू गुप्ता, राम गुल्ली यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव, नवीन पाण्डेय, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, शाहनवाज़ आलम खान, प्रदीप कुमार यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?