घर–घर कुंडी खट-खटायेंगे मतदाताओं को जागरूक बनाएंगे : विधायक भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- मतदाता जागरूकता अभियान

O- घर–घर कुंडी खटखटाकर मतदाताओं को जागरूक करने उतरे विधायक भूपेश चौबे

सोनभद्र। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिले में सक्रियता तेज कर दी है। शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में रॉबर्ट्सगंज स्थित राजकीय कन्या विद्यालय से जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई, जिसके बाद नगर के विभिन्न वार्डों में घर–घर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची संशोधन के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान विधायक भूपेश चौबे स्वयं नागरिकों के दरवाज़े पर पहुंचे और लोगों को बताया कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ समय पर उपलब्ध कराना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अवैध घुसपैठ को चिन्हित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

नगर में ढोल–मंजीरा की टीम द्वारा माहौल को उत्साहपूर्ण बनाते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा था। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया और टोली के साथ कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश पटेल, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, किसान मोर्चा महामंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नगर महामंत्री रितु अग्रहरि, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रुबी गुप्ता, रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, संजू दादा, अतुल पांडे, विमलेश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

अभियान के माध्यम से पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि मतदाता सूची में सटीकता और समावेश दोनों अनिवार्य हैं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?