साइबर टीम ने वापस कराई खाते में भेजी गई राशि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता : नवीन कुमार

O- पीड़ित ने थाना कोन पुलिस का जताया आभार

कोन (सोनभद्र)। थाना कोन की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। मोबाइल भुगतान में हुई गलती से एक अज्ञात नंबर पर भेजी गई रकम को टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया।

ग्राम रानीडीह निवासी सुनील प्रसाद ने थाना कोन में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि मोबाइल से भुगतान करते समय उनसे भूलवश गलत नंबर पर 4,085 रुपये ट्रांसफर हो गए। शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह के निर्देशन में साइबर टीम सक्रिय हुई और नियमों व तकनीकी प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी राशि वापस दिला दी।

साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई सराहनीय

पुलिस का कहना है कि साइबर सुरक्षा और जागरूकता अभियान के तहत ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आमजन को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। राशि मिलने के बाद पीड़ित सुनील प्रसाद ने थाना कोन की साइबर टीम का आभार जताया।

इस कार्रवाई में थाना निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक शशिकांत सिंह (चौकी प्रभारी रानीडीह) और कांस्टेबल रोहित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान करते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी, गलत ट्रांजैक्शन या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?