प्रभारी निरीक्षक ने 46 वाहनो का किया ई चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के घोरावल नगर में मुख्य तिराहा व बाईपास तिराहा पर पुलिस ने यातायात के दौरान बाइक सवारों तथा फोरव्हीलर पर कार्यवाही की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि यातायात माह का अंतिम दिन रहा। नगर के मुख्य तिराहे व बाईपास तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। दोपहिया वाहनों का चालान हेलमेट न पहनने, तीन सवारी व फाल्ट नम्बर प्लेट के कारण किया गया।

बीते चौबीस घंटों मे 4 फोरव्हीलर बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के यातायात करते पाए जाने पर चालान किया गया। लगभग 46 बाइक चालान किए गए हैं। इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बाइक चालको से अपील की है कि शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल न चलाएं क्योंकि यह स्वयं सवार के साथ साथ सड़क पर चल रहे दूसरे के लिए भी दुर्घटना का मुख्य कारण बनता है। बाइक का नम्बर प्लेट, कागजात दुरुस्त रखें साथ ही यात्रा के दौरान हेलमेट जरूर पहनें व बाइक पर मात्र दो व्यक्ति ही सवार हों। साथ ही चारपहिया वाले यात्रा के दौरान सीट बेल्ट जरूर लगाएं।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?