मोडिफाइड 86 साइलेंसर पर चला बाबा का बुलडोजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- एएसपी मुख्यालय, यातायात सिओ की मौजूदगी मे हुई करवाई

सोनभद्र। यातायात माह के तहत चलाये गए अभियान में मोडिफाइड 86 साइलेंसर यातायात पुलिस एव थाना पुलिस द्वारा जांच करवाई मे जिनको जब्त किया गया था । नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर यातायात माह के समापन पर यातायात क्षेत्राधिकार डॉक्टर चारु द्विवेदी की मौजूदगी में जिले भर के एकत्रित मोडिफाइड 86 साइलेंसर को जेसीबी से नष्ट कराया गया। वही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की यातायात माह में थाना पुलिस अथवा यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर चेकिंग के माध्यम से एकत्रित किए गए मोडिफाइड 86 साइलेंसर को नष्ट किया गया हिदायत दी गई कि इस तरह के साइलेंसर युक्त वाहन चलाते हुए पाए गए तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात सीओ डॉ चारु द्विवेदी जिले भर के यातायात पुलिस अथवा प्रभारी को कडे दिशा निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के साइलेंसर युक्त वहां दिखे तो तुरंत निकलवाते हुए संबंधित चालान की कार्रवाई की जाए। यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला, टीएसआई भरत कुमार राय राम सिंह , सुनील यादव, संगम सिंह, जमील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?