ब्लाक प्रमुख ने छह माह का मानदेय देकर मृतक सिपाही के परिवार की मदद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

16 नवम्बर को सिपाही की इलाज के दौरान हुई थी मौत

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। ब्लाक प्रमुख बभनी ने थाने में तैनात सिपाही की आक्समिक मौत पर दुख व्यक्त करते हुए छ माह का मानदेय सहयोग में दिया।

ब्लाक प्रमुख एवं ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष बेबी राजन सिंह ने थाने में तैनात मुख्य आरक्षी की असामायिक मृत्यु हो जाने पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को अपना छह माह का मानदेय बतौर सहयोग के रूप में दिया। जिले की यह पहली प्रमुख हैं जो अपना छह माह का वेतन देकर नेक काम किया है।

बभनी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी विशाल यादव निवासी गौशपुर,गाजीपुर की मौत 16 नवंबर को बीएचयू वाराणसी में अचानक हो गई। असामायिक निधन हो जाने से पुरा परिवार आहत हो गया।इस हाल पर दुःख प्रकट करते हुए बभनी ब्लाक प्रमुख बेबी राजन सिंह ने वृहस्पतिवार को मृतक विशाल यादव की पत्नी सुमन यादव के नाम चेक दिया।यह चेक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के हाथों देकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सहयोग की आवश्यकता है। ईश्वर परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें और मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है।बेटा अभी नाबालिग है जो इंटर में पढ़ाई कर रहा है।

इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूराम गुप्ता,राजन सिंह ,जेपी जायसवाल,सतीश जायसवाल, बृजभूषण यादव, राकेश कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता,प्रदीप कुमार सिंह,राम आशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?