21 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक चलेगा पुरुष नसबन्दी पखवाड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सारथी वाहन के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरुष नसबन्दी पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सारथी वाहन को कार्यालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया  रवना। इस दौरान सीएमओ पंकज कुमार राय ने बताया कि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा परिवार नियोजन कार्यकम के अन्तर्गत 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक पुरुष नसबन्दी पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त पखवाडा के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के सभी ब्लॉकों के सीएससी व पीएससी क्षेत्र में सारथी वाहनों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर पंकज कुमार राय ने बताया कि उक्त अभियान के दौरान समस्त ब्लाको में 30 दिसम्बर तक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। उक्त पखवाडा के दौरान समस्त ब्लाको में पुरूष नसबन्दी कैम्प का आयोजन किया गया है। पुरूष नसबन्दी कराने पर लाभार्थी को 3000 रू० एवं प्रेरक को 400 रू0 प्रति लाभार्थी प्रदान किया जाता है।


वही श्री राय ने बताया कि आम जनमानस को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करते हुए सूचित किया जाता है कि उक्त कैम्प में प्रतिभाग कर कैम्प में दी जा रही सेवाओ का लाभ लेना चाहे। सीएमओ ने बताया स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार पुरुष सहभागिता से ही होगा हमारा सपना साकार इसी स्लोगन के साथ लोगों जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है जिसमें गुरुवार को 24 सारथी वाहन को नगर में जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया वहीं हर सीएससी पर तीन-तीन सारथी वाहन के द्वारा जागरूक किया जाएगा।

इस मोके पर नोडल आर सी एच डॉ गुलाब प्रसाद,डीआईओ डॉ गिरधारी लाल, एसीएमओ डॉ प्रेम नाथ, नोडल डॉ गुरु प्रसाद, आलोक कुमार मिश्रा, संजय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?