बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिरा, हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में हुई घटना

रमकोला छत्तीसगढ़ से अपने भाई के घर तेलजर जा रहा था

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरझट गांव में शुक्रवार को सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति का दुर्घटना में मौत हुई शव मिला।मौत हुई व्यक्ति का शिनाख्त छत्तीसगढ़ निवासी खोड गांव थाना रमकोला जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव शंकर देवांगन पुत्र जगधारी देवांगन 42 वर्ष निवासी ग्राम खोड थाना रमकोला जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ अपने घर से बाइक से अपने छोटे भाई अनिल कुमार के घर खैरटिया टोला तेलजर जा रहा था।अरझट गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के आगे अनियंत्रित होकर बाइक गढ्ढे में पलट गई जिसमे वह रात भर पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। सुबह जब गांव के लोगो ने गढ्ढे में बाइक देखे और कुछ दूर पर व्यक्ति को जमीन पर गिरा हुआ देखा तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दिया।

घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल तथा सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति का शिनाख्त हो सका। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की औरत के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा दिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?