भाजपा व अभाविप कार्यकर्ताओ द्वारा बिरसा सन्देश यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

बिरसा संदेश यात्रा के माध्यम से जनजातीय विरासत को संरक्षित करने का किया आवाहन

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के अवसर पर झारखंड की ओर से आ रही बिरसा संदेश रथ यात्रा बुद्धवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर पर पहुंचते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमन कुमार जायसवाल ने रथ का उत्साह पूर्वक दर्जनों युवक साथियों के साथ किया।


इस मौके पर अमन जयसवाल ने कहा कि झारखंड और देश में स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत सबसे पहले जनजाति नायकों ने की थी। आदिवासी समाज ने अंग्रेजो और विदेशी शक्तियों के विरुद्ध सबसे प्रारंभिक विद्रोह का नेतृत्व किया, भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में समाज को अपने मिट्टी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया था वर्तमान समय में जनजातीय क्षेत्रों में धर्मांतरण और सांस्कृतिक विघटन जैसी समस्या बढ़ रही है जिनसे निपटने के लिए समाज को सजग होना आवश्यक है।


वही भाजपा नेता रामनरेश पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता स्वाभिमान और सामाजिक चेतना की राह भगवान बिरसा मुंडा ने ही दिखाई आदिवासी समाज आज अपने सांस्कृतिक पहचान के संकट से गुजर रहा है और इस स्थिति को समझने तथा सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।


भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता बिरसा मुंडा के विचारों शराबबंदी स्वच्छता सामाजिक सद्भाव और परिवार प्रबोधन को घर-घर पहुंचने के लिए अभियान चला रहे हैं बिरसा मुंडा का जीवन जनजातीय समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
तत्पश्चात बिरसा संदेश रथ यात्रा रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवान बिरसा मुंडा की जय की जय घोष करते हुए हलवाई चौक सुभाष तिराहा मोदी से मारती रहा काली मंदिर मा सीता मा तक गगन भेदी नारों के साथ दर्जनों कार्यकर्ता साथ-साथ चले इसके पश्चात रथ बुद्धि की ओर रवाना हुई।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बुल्लू केसरी, संजय गुप्ता, लक्ष्मण मौर्य, ओमप्रकाश रावत, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, राजेश रावत, राजू रंजन तिवारी, आनंद दुबे, लग्न उरांव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?