शिवम इंटर कालेज में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत जिले द्वारा विशेष कार्यक्रम के लिए चयनित शिवम इंटर कालेज महुली में मंगलवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को सपथ दिलाई गई तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से उपस्थित साईक्रेटिक डॉ सौरभ सिंह (सोशल वर्कर) ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव,इसके नियंत्रण के उपाय समेत इससे होने वाले बीमारियों को बिस्तार से बताया।

सम्बोधन के बाद छात्र- छात्राओं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम को पेंटिंग के माध्यम से उकेरा।
आयोजित कार्यक्रम से सम्बंधित सवाल भी पूछे गए।जिसमें तीन अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिनमें कक्षा 12 की चन्दा कुमारी को प्रथम स्थान,कक्षा 11 की उर्वशी मिश्रा को द्वितीय स्थान तथा अमन सिद्धिकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह, अवधनारायण यादव,सुमन्त चौबे, संजय यादव,देवेन्द्र गुप्ता, सुनील कन्नौजिया शिक्षिका आकांक्षा,स्वेता कमल रानी समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?