बाइक सहित कुंए में गिरने से युवक की मौत मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बभनी थाना क्षेत्र के चीकूटोला बभनी गांव की घटना

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के चीकूटोला बभनी में मंगलवार को दोपहर बाद एक युवक की बाईक सहित कुंए में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार राजकुमार 18 पुत्र आदित्य प्रसाद निवासी चीकूटोला बभनी की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राजकुमार अपने कुंए पर मोटर चलाकर बाइक की धुलाई कर रहा था। धुलाई करते समय बाइक अचानक कुएं में गिरने लगी इतने में वह बाइक का हैंडिल पकड़ लिया लेकिन बाइक संभल नही पाई और बाइक सहित वह कुंए में गिर गया। कुंए में से उसे बाहर निकाला गया और आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बेटे की मौत के बाद घर मे चीख-पुकार शुरू हो गई। मां की हालत गंभीर होती जा रही है वह बेहोश हो जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है इसके साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?