नौगढ़ में मारपीट का वीडियो वायरलः लाठी-डंडों से हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बटौवां गांव में मारपीट की एक घटना का वीडियो रविवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते दिख रहे हैं।

बटौवां निवासी प्रीति यादव ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। प्रीति यादव ने इस संबंध में नौगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इस वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट की घटनाओं के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने इस मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सत्यापन के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) नौगढ़ नामेन्द्र कुमार ने भी कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?