नौगढ़ काली माता मंदिर के पास दिखा विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने एक घंटे में सुरक्षित रेस्क्यू किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में चंद्रकांता किला मार्ग स्थित काली माता मंदिर के पास सुबह एक विशाल अजगर देखा गया। अजगर के अचानक दिखाई देने से इलाके में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नौगढ़ रेंज के वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही रेंजर संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को अजगर को काबू करने में करीब एक घंटे का समय लगा। अजगर के बड़े आकार के कारण वनकर्मियों को उसके मूवमेंट को नियंत्रित करने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।

रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वन विभाग की टीम ने उसे बिना किसी नुकसान के घने जंगल में छोड़ दिया। रेंजर ने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों के दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचित करें और स्वयं जोखिम लेने से बचें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?