घनी आबादी से 11 हजार बोल्ट लाइन खींचे जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

हादसे की आशंका — ग्रामीणों ने 112 पुलिस को दी सूचना

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव स्थित इंडियन बैंक रोड पर मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि एयरटेल और जिओ के टावर के पास रेलवे लाइन किनारे से गुजरने वाली ग्यारह हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को घनी आबादी के ऊपर से ले जाया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीण निरज कुमार ने बताया कि पहले से ही वहां एलटी लाइन लगी हुई है, उसके ठीक ऊपर से तीन फेज़ की नग्न (बिना कवर) तार डाली जा रही है, जो कई घरों की छतों के उपर से जा रही है। उन्होंने कहा कि यह काम बिजली विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने थाना प्रभारी विंढमगंज महोदय को लिखित आवेदन देकर इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।


इस दौरान मौके पर लवकुश चंद्रवंशी, अजीत चंद्रवंशी, बोला राम, संतोष, विनय, रंजीत, लड्डू घुटन, राजकुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो वे वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

वही 11000 वोल्ट की तार खींच रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों के आदेश के तहत बिजली की तार खींची जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?