बकरी पकड़ने घर मे घुसा अजगर,घर वालो में मचा हड़कम्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आठ फीट लम्बे पहरचिति के अजगर को स्नेक स्पर्ट ने किया रेस्क्यू

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब मुर्धवा–बीजपुर मार्ग किनारे बस्ती में एक आठ फीट लंबा अजगर बकरी पकड़ने के चक्कर में एक घर में घुस गया। अचानक घर में सर्प को देख घर वालो की घिग्घी बंध गई और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गया।


वही ग्रामीणों द्वारा काफी कोशिशों के बावजूद विशालकाय अजगर को घर से बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद घर के मालिक जय कुमार ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिपरी निवासी स्नेक स्पर्ट नीतीश से संपर्क किया।करीब रात दस बजे पहुंचे नीतीश ने अजगर को सावधानीपूर्वक पकड़कर बोरे में डाला और उसे रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस दौरान घर के लोग भयभीत होकर एक कमरे में दुबके रहे।

जानकारों के अनुसार, पहरचिति प्रजाति का अजगर विषैला तो नहीं होता, लेकिन वह सामान्य अजगर की तुलना में अधिक फुर्तीला और हमलावर होता है। यह बकरी, मुर्गी और छोटे बच्चों तक को अपना शिकार बना सकता है।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?